मांट: सीएचसी मांट के कर्मियों की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया हंगामा
Mat, Mathura | Jul 27, 2026 गाँव नंद नगरिया की भूदेवी पत्नी रिंकू को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की शाम को सीएचसी मांट पर भर्ती कराया गया, यहाँ रात नौ बजे करीब उसने एक पुत्र को जन्म दिया, परिजनों का कहना है कि शिशु एक दम स्वस्थ था, और कुछ देर बाद उनसे कह दिया गया कि शिशु की हालात ठीक नहीं है, उसे किसी बड़े अस्पताल लें जाओ, परिजन तुरंत वृन्दावन कर अस्पताल लें गए यहाँ उसे मृत घोषित कर दिया।