पोहरी: पोहरी में महावीर भगवान का जन्म कल्याणक धूम-धाम से मनाया गया, प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर से निकली प्रभात फेरी
Pohri, Shivpuri | Mar 30, 2026 पोहरी नगर में जैन धर्म के चौबीसवे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक बड़े ही धूम धाम व् हर्ष उल्लास एवंभक्ति भाव से जैन समाज ने श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पोहरी में मनाया गया।सुबह भगवान का अभिषेक शांति धारा जैन समाज द्वारा की गई शांति के बाद भक्ति भाव से पूजा पाठ करने के बाद सुबह 8 बजे किले मंदिर से जैन समाज के लोगो द्वारा निकाली गई।