कोरांव: कोरांव बाजार में शॉर्ट शार्किट गेहूं के कटे खेतों में लगी आग, आधा दर्जन से अधिक किसानों के पुआल के ढेर जलकर हुए राख
नगर पंचायत कोरांव के शहीद आरके तिवारी नगर और अंबेडकर नगर मोहल्ले में गुरुवार दोपहर गेहूं के कटे खेतों में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवाओं और कड़ी धूप के कारण आग तेजी से फैली और लगभग 50 बीघे के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग में आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में रखे पुआल के ढेर जलकर राख हो गए।