चित्तौड़गढ़: ANTF ने भीलवाड़ा के 10 हजार के ईनामी अपराधी से पकड़े चार मोबाइल, जब्ती में बताए दो मोबाइल, बस्सी थाने का सिपाही लाइन
गत सप्ताह बस्सी थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पकड़े गये 10 हजार के ईनामी अपराधी से 12 बोर बंदूक और 9 राउंड बरामद किये थे। आरोपी के पास 4 मोबाइल थे और थाने में एफआईआर दर्ज की थी लेकिन थाने में जब्ती के दौरान दो मोबाइल ही पाये गये. मामला उच्चाधिकारियों तक पहुचने के बाद गाज सिपाही लक्ष्मण पर गिरी जिसे लाइन हाजिर कर दिया गया.