पंचकूला: बिजली-पानी को लेकर लोगों में मचा हाहाकार, सरकार क्यों तंग कर रही, कालका में बोले विधायक प्रदीप चौधरी
बिजली-पानी को लेकर कालका विधानसभा में हाहाकार मचा हुआ हैं। यह सरकार का फेलियर है। क्योंकि 10 साल तक केवल झुठी घोषणाएं होती रही हैं। उक्त शब्द कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे। उन्होंने कहा कि बिजली का इतना ज्यादा बुरा हाल है कि बहुत लंबे लंबे कट लग रहे हैं। गोगा जाहर पीर के बसेरे चल रहे है और बिजली कट से परेशानी हो रही हैं।