पंचकूला: रिहौड़ गांव के नजदीक काम करते हुए व्यक्ति को लगा करंट, हुई मौत, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें बिजली के ठेकेदार के पास काम करने वाले व्यक्ति को करंट लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार करंट लगने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सौंपा दिया है।