पंचकूला: मानकटबरा गांव में विशाल कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन, जिला परिषद सदस्य मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे
मानकटबरा गांव में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती दंगल में जिला परिषद सदस्य एडवोकेट बलविंदर चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहलवानों का हौसला बढ़ाया और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर गांव के सरपंच देवेंद्र वालिया, कर्म चंद, जय चौधरी, गुगा माड़ी समिति प्रधान रवि मौजूद रहे।