पंचकूला: रायपुररानी में भारत बंद का दिखा मिला-जुला असर, निकाला पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में भारत बंद का आयोजन किया गया। जिसका रायपुररानी में मिला-जुला असर देखने को मिला। इस दौरान मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर कई दुकानें बंद थीं, जबकि कुछ खुली रही। प्रदर्शन मार्च से पहले एससी-एसटी संगठनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ