मुरैना नगर: गर्मी में मुरैना पुलिस की पहल: कोतवाली परिसर में पेड़ों पर सकोरे टांगकर पक्षियों को दिया दाना-पानी
मुरैना शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के निर्देश पर पुलिस जवानों ने आज मानवीय पहल की।कोतवाली परिसर में लगे पेड़ों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी से भरे चार सकोरे टांगे गए।इसका उद्देश्य बेजुबान पक्षियों को राहत देना है।जवान नियमित रूप से सकोरों में दाना और पानी भरने का संकल्प लिया,स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।