भभुआ: दीवाने मुकावा के पास डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, सदर में किया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 28, 2026 दीवाने मुकावा के पास डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। आज मंगलवार को 11:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक युवक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के ढेडुआं भरारी गांव निवासी जलील अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र परवेज अंसारी बताया जाता है। मृतक के मामा फैयाज आलम ने बताया कि सोमवार की देर रात्रि अपने गांव से शादी समारोह में हटा आया हुआ था।