सागर नगर: इंदौर में दूषित पानी से मौत के मामले में सागर NSUI द्वारा सीएम का पुतला जलाने से पहले पुलिस ने छीना
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सागर द्वारा मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे कालीचरण चौराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने पुतले को छीन लिया। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश में फैले दूषित पेयजल संकट एवं शिक्षा घोटालों के विरोध में किया गया। नेतृत्व एनएसयूआई के जिला