महुली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 30 जून को राज चौहान को अगया मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी पर वादी अनिल कुमार और साथियों पर हमला करने का आरोप है। अभियुक्त को अदालत भी भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कार्रवाई हुई।