मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पार करते दिखा जंगली हाथियों का झुंड, पार्क प्रबंधन ने बढ़ाई निगरानी
Manpur, Umaria | May 19, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ गया।पनपथा-पतौर मार्ग पर जंगली हाथियों के दिखने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। इस झुंड में हाथी के छोटे बच्चे भी शामिल है जिससे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।इस नजारे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए जंगल की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।