सफीपुर: पानी की मोटर का प्लग लगाते ही युवती को लगा करंट, 20 वर्षीय गंभीर झुलसी, आसीवन के हैदराबाद कस्बे का मामला
Safipur, Unnao | Jul 9, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद कस्बे में करंट लगने से एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घटना गुरुवार शाम 5 बजे विनोवा नगर मोहल्ले की है, जहां 20 वर्षीय अंजली पानी की मोटर का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान प्लग में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अंजली को मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए