मढ़ौरा: सिहोरियां में आपसी विवाद में दंपति के साथ मारपीट
Marhaura, Saran | Apr 15, 2026 थानाक्षेत्र के सिहोरियां में आपसी विवाद को लेकर परोसियों के द्वारा दंपति से मारपीट किया गया इस दौरान घायलो का ईलाज अनुमंडल अस्पताल में हुआ। पीड़ित सिहोरियां निवासी प्रमोद साह ने बुधवार की सुबह आठ बजे बताया कि वे अपनी पत्नी रिंकी देवी के साथ गेहूँ की कटनी करके बोझा लेकर घर लौट रहे थे तभी परोसी के द्वारा घेरकर मारपीट किया गया है।