होशंगाबाद नगर: पुलिस अधीक्षक ने एकलव्य वेयरहाउस से गायब ₹4.22 करोड़ की मूंग चोरी की जानकारी दी, आरोपियों पर मामला दर्ज
जिले के ग्राम चीलाचौन स्थित एकलव्य वेयरहाउस से गायब 4.22 करोड़ रुपए की सरकारी मूंग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस एसपी साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि गोदाम से गायब मूंग को इटारसी के बालाजी इंडस्ट्रीज में खपाया गया। सरकारी मूंग गायब होने के मामले में वेयरहाउस संचालिका आरती तोमर, वेयरहाउस प्रतिनिधि अमित तोमर सहित अन्य पर मामला दर्ज।