संडीला: बघौली के मोहम्मद वकील का मत्स्य कृषि विभाग में डिप्टी मैनेजर पद पर चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर
Sandila, Hardoi | May 31, 2026 बघौली स्थानीय क्षेत्र के प्रबुद्ध शिक्षाविद् मोहम्मद वकील पुत्र अजीज अहमद का चयन शासकीय परियोजना के अंतर्गत उच्च पद पर होने से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। हाल ही में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया के उपरांत, उन्होंने झांसी मंडल के उप निदेशक कार्यालय पहुँचकर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।