कामां: कामां में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर का देशी कट्टा किया गया बरामद
कामां पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस टीम गुढ़गांव कैनाल नहर की पटरी स्थित बगीची क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार लेकर जा रहे जहीर पुत्र अकबर निवासी गांव ढाणा,थाना कामां, जिला डीग को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाही की जानकारी बुधवार शाम 7 बजे मिली।