महोबा: बेन्दो गांव में त्रियोदशी कार्यक्रम के दौरान हमला, दो लोग गंभीर घायल, पीड़ित परिवार ने एसपी से की गुहार
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026 त्रियोदशी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में दो लोगों के गंभीर घायल होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर पन्ना और बल्लू को घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।