कटंगी: बाईपास में खनिज विभाग की कार्रवाई, गिट्टी से भरा डंपर ज़ब्त
खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी परिवहन कर रहे एक डंपर को जब्त किया है। रविवार की सुबह 10 बजे खनिज निरीक्षक सुरेश कुलस्ते और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। डंपर क्रमांक एमएच 40 सीडी 4193 बिना वैध दस्तावेज़ों के गिट्टी लेकर जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि खनिज विभाग लगातार अवैध खनन और परिवह