सरिया: सरिया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को किया सम्मानित
Suriya, Giridih | May 29, 2026 सरिया कालेज में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉक्टर जोनी रूफीना तिर्की उपस्थित थीं। कॉलेज के प्राचार्य डोक्टर संतोष कुमार लाल ने उन्हें पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।