कांके: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में निकला मशाल जुलूस
Kanke, Ranchi | Jan 16, 2026 जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक शुक्रवार शाम करीब छह बजे पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। इस मौके पर विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी नेताओं ने ऐलान किया कि 17 जनवरी को सम्पूर्ण झारखंड बंद बुलाया गया है। बंद के दौरान सभी से समर्थन की अपील की गई है।