कांके: हाई कोर्ट से रांची पुलिस को झटका, पुलिस कार्रवाई पर रोक, सरकार से माँगा जवाब
Kanke, Ranchi | Jan 16, 2026 झारखंड हाईकोर्ट में केंद्रीय एजेंसी ईडी के खिलाफ मारपीट के मामले में रांची पुलिस के द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को 7 दिनों के अंदर और निजी प्रतिवादी संतोष कुमार को 10 दिनों के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश जारी किया है. साथ ही, केंद्रीय गृह सचिव और प्रतिवादी संतोष कुमार को मामले में पार्टी बनाया गया है. ईडी ने अपनी याचिका में सीबीआई जांच की मांग की है, जिस पर कोर्ट ने विचार करने का संकेत दिया है.