शाहबाद: क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा ने बद्दापुर के पास हुए सड़क हादसे की दी जानकारी, घायल को किया गया रेफर
बद्दापुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली और कार में हुई टक्कर के बाद मां बेटे की मौत की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा ने बताया घायलों को अस्पताल भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने रिजवान और उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। घायल इमरान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।