शाहबाद: गर्ग भट्ठे के पास ई-रिक्शा से गिरकर युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नगर के बस स्टैंड से ई रिक्शे से ग्राम सिकंदरपुर कल्लू जा रहे युवक की गिरकर से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। मौत की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मचा है। प्राप्त विवरण में कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कल्लू निवासी सुधीर हरदोई से खाना बनाकर वापस लौट रहा था तभी दुर्घटना हुई।