समस्तीपुर: समस्तीपुर नगरनिगम को कूड़ा उठाने के लिए कम पैसे क्यों मिलते हैं, एमएलसी तरुण कुमार ने विधानपरिषद में पूछा
बिहार विधान परिषद में MLC तरुण कुमार ने समस्तीपुर नगर निगम को कूड़ा उठाव के लिए अन्य नगर निगमों की तुलना में कम राशि मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब अन्य नगर निगमों को अधिक फंड उपलब्ध कराया जा रहा है, तो समस्तीपुर के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।