चूरू: नियमित पद खत्म करने के विरोध में नर्सिंग ऑफिसरों ने कार्य बहिष्कार किया, हनुमान चालीसा पाठ कर जताया रोष
Churu, Churu | Apr 23, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसरों ने नियमित पद समाप्त किए जाने के विरोध में गुरुवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर अस्पताल परिसर में नारेबाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के अधीन चूरू मेडिकल कॉलेज के 156 नियमित पदों सहित