बांगरमऊ: कुरसठ में किशोर और मौसी की दबंगों ने ईंट-लात-घूंसों से पिटाई, गंभीर घायल; जिला अस्पताल किया रेफर
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के बादुल्ला खेड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे टेंट का सामान ई-रिक्शा से ले जा रहे 16 वर्षीय सौरभ को कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंची उसकी मौसी सुंदारा को भी बेरहमी से पीटा गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो