प्रशासनिक टीम ने शनिवार शाम 4 बजे तोकापाल मुख्य मार्ग पर एक वाहन को रोककर बड़ी कार्रवाई की है। वाहन में बिना अनुमति के कृषि उपज का परिवहन किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन बास्तानार बाजार से धान, मक्क और कोदो-कुटकी (कोसरा) लोड कर जगदलपुर की ओर जा रहा था। वाहन की तलाशी लेने पर 44 बोरी धान, 32 बोरी मक्का और 6 बोरी कोदो-कुटकी पाई गई।