खनियाधाना: शिवपुरी: अहिल्याबाई की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, बहुजन समाज में भारी आक्रोश
पाल समाज द्वारा 16 अक्टूबर 2024 को दुर्गापुर पहाड़ी पर स्थापित की गई प्रतिमा को 29-30 मई की रात अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। प्रतिमा के चेहरे, नाक और हाथ में रखी शिवलिंग को नुकसान पहुंचा है। घटना से आक्रोशित बहुजन समाज के लोग आज रविवार शाम 5:00 बजे प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।