धरहरा: वज्रपात से किसान की मौत, 4 लाख का मुआवजा,
आपदा राहत राशि की त्वरित स्वीकृति से पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत
धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित जतकुटिया गांव में शनिवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से किसान गणेश यादव (50) की मौत हो गई। वे अपनी भैंस चराने के लिए जतकुटिया बहियार गए थे। इसी दौरान मौसम खराब होने पर बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक ठनका गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।