गोरखपुर: गोरखपुर में संचारी रोगों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू, डेंगू रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान
गोरखपुर में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक जुलाई से प्रदेशव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई है। नगर निगम परिसर से महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी को संचारी रोगों से बचाव की शपथ भी दिलाई गई।