सोनाहातु: चरकुडीह गांव में अज्ञात चोरों ने 7-8 घरों में चोरी की, नकदी और महंगे सामान चुराए
सोनाहातू थाना क्षेत्र के चरकुडीह गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सात - आठ घरों में चोरी की है। चोरों ने सोने - चांदी, नगदी समेत मंहगे सामानों की चोरी की है। चोरी की आज शनिवार सुबह 11:00 सूचना पर बारेंदा मुखिया सुभद्रा देवी, उनके प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह मुंडा गंगाधर महतो, समाजसेवी पुरंदर हजाम आदि लोग प्रभावित घरों में पहुंचे और पुलिस को जानकारी दिए