फिरोज़ाबाद: गांव सलेमपुर में जेल से छूटने के एक माह बाद शख्स ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
फ़िरोज़ाबाद जिले के गांव सलेमपुर में हरेंद्र नामक शक्स ने फांसी लगाकर सुसाइट किया है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। बताया जाता है मृतक हरेंद्र एक माह पूर्व में पत्नी की हत्या के मामले में जेल से छूटकर आया था। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।