नवाबगंज: बाराबंकी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में डीएम की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
बाराबंकी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवम पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में अभियोजन कार्यों की मंगलवार करीब 2 बजे विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गत माह में दोषमुक्त हुए प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए सभी अभियोजकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।