परिहार: परिहार व जगदर बाजार में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, जल्द जारी होगा दूसरा नोटिस
परिहार चौक एवं जगदर बाजार में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अंचल प्रशासन पहले चरण में 150 दुकानदारों को नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब संबंधित दुकानदारों को दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी है। शुक्रवार को अंचलाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताया कि दूसरे नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने