डौण्डीलोहारा: बारात से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: कार से भिड़ंत में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से घर लौट रहे दो बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।