बिछिया: तबलपानी, मंडला में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
मंडला जिले के तबलपानी में आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 15 अप्रैल दिन बुधवार को सुबह 10:00 बजे हुआ l इस अवसर पर विधानसभा बिछिया के क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा भी शामिल हुए l जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया l पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना की बेहतरीन मिशाल पेश की l