मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो विधि विरुद्ध बालकों को किया निरूद्ध
मोतीहारी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो विधि विरूद्ध बालक को निरूध किया है। जिले के हरपुर थाना अंतर्गत वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो बाइक को रोककर जांच किया जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर में अंतर पाया गया। पुलिस ने दोनो बाइक के साथ दो विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया। जानकारी मंगलवार को 3:07 पर दी गई।