पथरिया: बांदकपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन ने नशा विरोधी आंदोलन के तहत 57 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की
Patharia, Damoh | Jul 20, 2026 पथरिया अनुभाग के बांदकपुर तीर्थ क्षेत्र में नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत पुलिस ने 57 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की सूचना पर बांदकपुर चौकी व हिंडोरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी बालमुकुंद उर्फ बालकनी दुबे को गिरफ्तार किया तथा उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।