ओरमांझी: पीएम श्री प्रोजेक्ट +2 हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह में खिजरी विधायक शामिल हुए
पीएम श्री प्रोजेक्ट +2 हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खिजरी विधायक राजेश कच्छप शामिल हुए। इस दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उनकी उपलब्धियाँ अत्यंत प्रेरणादायक रहीं। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।