खुरई: खेत पर मजदूरों का हिसाब करते समय पेन लिए किसान की मौत, देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की
Khurai, Sagar | Mar 21, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे देहात थाना क्षेत्र के ढेमाढाना गांव निवासी 39 वर्षीय किसान गब्बर यादव की अपने खेत पर मजदूरों का हिसाब करते समय हाथ में पेन लिए अज्ञात कारणों से मौत हो गई। आसपास बैठे मजदूर परिजनों के साथ खुरई अस्पताल में लाए लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।