धमदाहा: मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन सख्त, एसडीएम व एसडीपीओ के नेतृत्व में निकाला गया सघन फ्लैग मार्च
धमदाहा :- आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धमदाहा अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार की संध्या अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी के नेतृत्व में मीरगंज थाना क्षेत्र में सघन फ्लैग मार्च निकाला गया।