अरवल: अरवल बीआरसी भवन में शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक सम्पन्न
Arwal, Arwal | Aug 2, 2025 अरवल सदर प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षक कोष के समुचित उपयोग एवं यू-डैस डाटा संकलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन में पारदर्शिता और सटीक आंकड़े प्रस्तुत करने पर बल दिया।