जगदलपुर: आमागुड़ा चौक में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 2 लोग घायल, महारानी अस्पताल में उपचार जारी
मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि लगभग साढ़े 12 बजे नगर के आमागुड़ा चौक में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और घटना स्थल से फरार हो गया । इस दुर्घटना में बाइक में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को एक निजी वाहन में महारानी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।