पटना ग्रामीण: पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ऑटो गैंग का एक अपराधी गिरफ्तार: डीएसपी ने दी जानकारी
पटना के मीठापुर बाईपास टी.ओ.पी. की पुलिस ने ऑटो गैंग के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। साथ ही जांच में उसका पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उपरोक्त मामले की जानकारी पटना सदर डीएसपी अभिनव ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे दी है।