पटना ग्रामीण: भ्रष्टाचार के खिलाफ पटना में विजिलेंस की गजाधर मंडल के ठिकानों पर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगाई
पटना में विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भवन निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गजाधर मंडल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। गजाधर मंडल वर्तमान में भवन निर्माण विभाग में निर्देशक (गुणवत्ता एवं अनुश्रवण) के पद पर पदस्थापित हैं। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान अधिकारी के आवास से भारी नकदी मिलने की