गाज़ियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की एसजी. ग्रैंड सोसायटी में महिला ने 5 साल के मासूम बच्चे पर चढ़ाई कार, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
नन्दग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की एसजी. ग्रैंड सोसायटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कार सोसायटी परिसर में खेल रहे 5 साल के मासूम बच्चे के ऊपर चढ़ गई. यह पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बुधवार दोपहर 1 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.