गाज़ियाबाद: थाना भोजपुर पुलिस की हिरासत में आया नशे में कार चलाकर बाइक सवारों को टक्कर मारने वाला चालक, ACP ने दी जानकारी
थाना भोजपुर क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात भोजपुर टोल से आगे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर शराब के नशे में धुत कार सवार ने दो बाइक सवार 5 लोगों को टक्कर मार दी गई थी। इस मामले में ACP मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बुधवार शाम करीब 5 बजे घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में घायल हुए 3 व्यक्ति देवेन्द्र, हरेन्द्र, और अजय की मृत्यु हो गई।