गाज़ियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र में रोड के किनारे खड़े लोगों पर चढ़ी अनियंत्रित बस, ACP मसूरी ने दी घटना की पूरी जानकारी
थाना मसूरी क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क किनारे खड़े लोगों पर अनियंत्रित बस से टक्कर लगने से एक बड़ा हादसा हुआ था। इस मामले को लेकर ACP मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बुधवार शाम करीब 5 बजे पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मसूरी अंडरपास पर एक इलैक्ट्रिक बस के अनियंत्रित होकर टकराने से कुछ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।